चंदौली, अगस्त 3 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। झमाझम बारिश के बाद रेलवे की इंडियन इंस्टीट्यूट कालोनी में जलभराव से रेलकर्मी परेशान हो गए हैं। सोमवार को नाराज रेलकर्मियों ने कालोनी में खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया और विभागीय कर्मचारियों पर नाली सफाई न करने का आरोप लगाया। बीते रविवार देर रात हुई भारी बारिश के बाद रेल आवासों में पानी भर गया। सोमवार दोपहर तक निकासी न होने से लोगों को पानी में होकर आवागमन करना पड़ा। रेलकर्मियों का कहना है कि बारिश होने पर यही समस्या होती है, लेकिन विभाग कोई स्थायी समाधान नहीं करता। शिकायत के बाद भी समस्या जस की तस है। प्रदर्शनकारियों ने जल्द जल निकासी और नाली सफाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...