Chandauli News: रेगुलेटर के खराब गेट की मरम्मत न होने से किसानों में रोष
चंदौली, सितम्बर 23 -- Chandauli News: इलिया,हिन्दुस्तान संवाद। शहाबगंज विकासखंड के केरायगांव ड्रेन पर स्थित भरुहियां रेगुलेटर का एक गेट लंबे समय से खराब पड़ा है। चार गेट वाले इस रेगुलेटर की जर्जर स्थिति से किसानों में सिंचाई को लेकर चिंता बढ़ गई है। वहीं मरम्मत न होने के कारण किसानों में रोष दिख रहा है। चेताया जल्द ही समस्या दूर नहीं किया गया तो आंदोलन करने को बाध्य होंगे। किसान विकास मंच के कार्यकर्ताओं का कहना है कि खराब गेट को लेकर कई बार सिंचाई विभाग के बंधी डिवीजन के अधिकारियों को सूचना दी गई,लेकिन अब तक मरम्मत नहीं हुई। अधिकारियों ने मौके पर निरीक्षण भी किया, फिर भी कार्य शुरू नहीं कराया गया। संगठन मंत्री रामअवध सिंह ने बताया कि पहले की तुलना में गेट की स्थिति और खराब हो गई है। समय रहते मरम्मत न होने पर रबी सीजन में किसानों को सिंचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.