Chandauli News: रिहायशी मड़ई में आग से सामान जलकर राख
चंदौली, सितम्बर 22 -- Chandauli News: चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के इटवां गांव निवासी मुनीर अंसारी की मिश्रपुरा पुल के समीप स्थित मड़ई में बीते सोमवार की रात अराजक तत्वों ने आग लगा दी।
आग लगने की घटना बांस और पुआल से बनी मड़ई देखते ही देखते धू-धूकर जलने लगी। आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। किसी तरह लोगों ने आग पर काबू पाया। तब तक सामान जलकर नष्ट हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
पीड़ित की अपील पीड़ित मुनीर अंसारी ने परिवार की रोजी-रोटी चलाने के लिए मिश्रपुरा पुल के समीप बांस और पुआल के सहारे छोटी सी मड़ई बनाकर मीट की दुकान शुरू की थी। आरोप है कि दुकान शुरू होने के कुछ ही दिनों बाद से ही अराजक तत्वों द्वारा उन्हें लगाता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.