Chandauli News: रिहायशी इलाके में भटके दो हिरन
चंदौली, जुलाई 10 -- Chandauli News: शहाबगंज(चंदौली), हिंदुस्तान संवाद । क्षेत्र के जंगलों से भटककर आए दो हिरन शुक्रवार को डुमरी गांव के समीप प्राथमिक विद्यालय के पास रिहायशी इलाके में पहुंच गए। अचानक आबादी के बीच हिरनों को देखकर ग्रामीणों में उत्सुकता फैल गई। इसी दौरान कई आवारा कुत्ते हिरनों के पीछे पड़ गए और लगातार भौंकने लगे। जिससे दोनों हिरन काफी सहम गए। ग्रामीणों की सतर्कता और सूझबूझ से समय रहते हिरनों को सुरक्षित बचा लिया गया।
ग्रामीणों की तत्परता सुबह ग्रामीणों की नजर विद्यालय के पास घूम रहे हिरनों पर पड़ी। कुत्तों के झुंड द्वारा हिरनों को घेरने की कोशिश की जा रही थी। ग्रामीणों ने तत्काल कुत्तों को वहां से भगाया और सावधानीपूर्वक दोनों हिरनों को सुरक्षित अपने कब्जे में लेकर वन विभाग को सूचना दी।
वन विभाग की कार्यवाही सूचना मिलते ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.