Chandauli News: रिटायर्ड अधिकारी के घर से 45 लाख का आभूषण चोरी
चंदौली, जुलाई 14 -- Chandauli News: दुलहीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सतपोखरी गांव के मनोहर नगर कॉलोनी स्थित रिटायर्ड हैंडलूम अधिकारी के बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़कर कमरे से लगभग 45 लाख का आभूषण उड़ा दिया। इसकी जानकारी परिवार सहित लखनऊ गए रिटायर्ड अधिकारी को सोमवार की सुबह मेन गेट का ताला टूटा देख पड़ोसी ने मोबाइल पर दी। घटना की जानकारी होने पर शाम को परिवार सहित पीड़ित पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौका मुआयना कर तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन करने में जुटी है। क्षेत्र के सतपोखरी गांव के मनोहर नगर कॉलोनी के रहने वाले असदुल्लाह फरीदी वाराणसी में हथकरघा विभाग में क्षेत्रीय उप प्रबंधक के पद से रिटायर्ड हुए थे। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: रिटायर्ड नायब तहसीलदार के घर में चोरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.