चंदौली, अगस्त 14 -- Chandauli News: चंदौली। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आम जनमानस में देशभक्ति की भावना को और प्रगाढ़ करने एवं राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरुवार को मुख्यालय समेत जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया। इसमें जिला प्रशासन और शिक्षण संस्थानों के साथ ही जनप्रतिनिधियों ने भी बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्रों और जनप्रतिनिधियों ने राष्ट्र की आन-बान-शान तिरंगे ध्वज को हाथों में लेकर बकाएदे भ्रमण किया। साथ ही देश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। वहीं देश की आजादी में अपनी कुर्बानी देने वालों वीर शहीदों को याद किया। इस क्रम में गुरुवार को जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज परिसर ...