चंदौली, अक्टूबर 8 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। जम्मू के श्रीनगर में 15 से 19 अक्तूबर तक राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता आयोजित होगी। इससे पहले उत्तर प्रदेश टीम के मैनेजर को बदल दिया गया है। अब इसकी कमान अमर शहीद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, शहीद गांव के खेल शिक्षक हरीश कुमार श्रीवास्तव को दी गई है। बताया जा रहा है कि इसके पहले टीम के मैनेजर रहे जिले के राकेश कुमार सिंह को हटा दिया गया है। बताया जा रहा है कि जिले के खेल शिक्षक भारतभूषण सिंह, राकेश राम, मनोज कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, मनीष कुमार सिंह, राकेश कुमार सोनकर, हरीश कुमार श्रीवास्तव सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य ने संयुक्त शिक्षा निदेशक बदलाव करने की मांग की थी। इसी बीच गुरुवार को डा. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संस्थान, अयोध्या के प्राचार्य वाईके सिंह ने राष्ट्रीय टीम के मैनेज...