Chandauli News: राष्ट्रीय अधिवक्ता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ सम्मान
चंदौली, जुलाई 29 -- Chandauli News: चंदौली, संवाददाता । राष्ट्रीय अधिवक्ता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जन्मेजय सिंह का मंगलवार को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री मुहम्मद अकरम के दुलहीपुर मलोखर स्थित आवास पर आयोजित समारोह के दौरान स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को माला पहनाकर सम्मानित करने के साथ ही उनके नेतृत्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान डिस्ट्रिक्ट बार के पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा कि जन्मेजय सिंह का पूरा जीवन अधिवक्ताओं के अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए समर्पित रहा है। इस मौके पर अधिवक्ता लाल प्यारे श्रीवास्तव, पूर्व महामंत्री राजबहादुर सिंह, मोहम्मद शमसुद्दीन,अनूप कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.