चंदौली, अक्टूबर 17 -- Chandauli News: कमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा में आयोजित रामलीला में बीते गुरुवार रात राम-सुग्रीव मित्रता और बाली वध प्रसंग का भावपूर्ण मंचन हुआ। कलाकारों ने धर्म पर अधर्म की पराजय का संदेश दिया। मंचन में सीता की खोज में भटक रहे राम-लक्ष्मण की हनुमानजी के माध्यम से सुग्रीव से भेंट होती है। सुग्रीव, बड़े भाई बाली के अन्याय की कथा सुनाते हैं। इसके बाद राम और सुग्रीव के बीच मित्रता और एक-दूसरे की सहायता का संकल्प होता है। मित्रता का वचन निभाते हुए राम, सुग्रीव को उसका अधिकार दिलाने के लिए बाली से युद्ध में सहायता करते हैं। दोनों भाइयों में भीषण युद्ध होता है और अंत में राम के बाण से बाली धराशायी हो जाता है। यह भी पढ़ें- Shamli News: श्रीराम- सुग्रीव मित्रता और बाली वध की लीला का मंचन युद्ध दृश्य और संवादों ने दर्शको...