Chandauli News: राम राज्याभिषेक का दृश्य देख लोग हर्षित
चंदौली, नवम्बर 8 -- Chandauli News: सैयदराजा। नगर के श्रीरामलीला में ऐतिहासिक श्रीरामलीला में शनिवार को रावण वध, भरत मिलाप तथा श्रीराम राज्याभिषेक का भावपूर्ण मंचन किया गया। लीला देख दर्शक भाव विभोर हो उठे और पूरा मैदान जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। रामलीला में श्रीराम ने रावण का वध कर माता सीता को मुक्त कराया और विभीषण को लंका का राजा बनाकर पुष्पक विमान से अयोध्या के लिए प्रस्थान किया। अयोध्या पहुंचने से पहले भरत को श्रीराम के आगमन की सूचना मिली। सूचना मिलते ही नगर वासियों ने अयोध्या को भव्य रूप से सजाया। पुष्पक विमान से श्रीराम के पहुंचते ही चारों भाइयों का मिलन हुआ। इस भावुक दृश्य को देख दर्शकों की आंखें नम हो गईं।इसके बाद मंत्रोच्चार और मंगला आरती के साथ भगवान श्रीराम को राजगद्दी पर विराजमान कराया गया। श्रीरामलीला समिति शिवानगर के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.