Chandauli News: रामलीला में परशुराम लक्ष्मण का हुआ संवाद
चंदौली, सितम्बर 22 -- Chandauli News: धीना, हिन्दुस्तान संवाद। बरहनी विकास खंड के कंजेहरा गांव में चल रही रामलीला के छठें दिन बीते सोमवार की रात धनुष यज्ञ का मंचन किया गया। सीता स्वयंवर में दूर-दूर से कई राजा पहुंचे। इस दौरान राजाओं के बीच संवाद भी हुआ। लेकिन कोई भी राजा शिव धनुष को तोड़ नहीं पाया। आखिर में प्रभु श्रीराम ने धनुष को तोड़ा और सीता ने उनके गले में वरमाला डाल दी। धनुष टूटने की खबर सुनकर भगवान परशुराम पहुंच गए और लक्ष्मण के बीच तीखा संवाद हुआ। लक्ष्मण ने अपनी बातों से उन्हें खूब चिढ़ाया, जिससे उनका गुस्सा और बढ़ गया। तब प्रभु राम ने उन्हें शांत करते हुए कहा कि मुनि जी, आप बहुत क्रोध कर रहे हैं। यह धनुष बहुत पुराना था, जो छूते ही टूट गया। परशुराम ने राम को अभिमानी कहा। इस पर राम ने कहा कि वे अभिमान क्यों करेंगे। आखिर में परशुरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.