Chandauli News: राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए 17 पहलवान चयनित
चंदौली, अक्टूबर 13 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर,संवाददाता। गोरखपुर जिले के सहजनवां स्थित मुरारी इंटर कॉलेज में 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली सीनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चंदौली जनपद के 17 पहलवानों का चयन किया गया है। इसमें नौगढ़ क्षेत्र के छह पहलवान शामिल है। जनपद स्तरीय ट्रायल बीते रविवार को लौंदा स्थित डॉ. सुधीर सिंह रेसलिंग एकेडमी में आयोजित हुआ। ट्रायल में पहलवानों ने दांव-पेंच और दमखम का शानदार प्रदर्शन किया। चंदौली कुश्ती संघ के अध्यक्ष नीरज पहलवान ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर ट्रायल की शुरुआत कराई। ट्रायल राष्ट्रीय पहलवान मनीष यादव, राष्ट्रीय पहलवान विनोद यादव, एनआईएस कुश्ती कोच चंदन पहलवान और खेलो इंडिया कुश्ती कोच रामजन्म यादव की देखरेख में संपन्न हुआ। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: राज्यस्तरीय कुश्ती प्रति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.