Chandauli News: राजघाट पुल पर वाहन खराब, पड़ाव तक जाम
चंदौली, नवम्बर 30 -- Chandauli News: पड़ाव। पड़ाव से वाराणसी को जाने वाले प्रमुख मार्ग राजघाट मालवीय पुल पर रविवार की शाम अचानक एक एसयूवी वाहन खराब हो जाने के कारण यातायात बाधित हो गया। ऑटो, ई-रिक्शा और बाइक चालक जल्दबाजी में एक दूसरे से आगे निकलने के चक्कर में आवागमन बाधित हो गया। जिससे पुल पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम लगता देख वाराणसी जिला प्रशासन की ओर से सुजाबाद चौकी के समीप बैरियर लगाकर वाराणसी जाने वाले सभी वाहनों को रोक लगा दिया। जिसके कारण पड़ाव चौराहा भीषण जाम की चपेट में आ गया। जाम लगने के बाद करीब एक घंटे बाद क्रेन के माध्यम से खराब वाहन को हटाया गया। उसके बाद मार्ग पर आवागमन शुरू हुआ। तब जाकर जाम में फसे लोगों ने राहत की सांस ली। पड़ाव से वाराणसी को जोड़ने वाला राजघाट मालवीय पूल प्रमुख मार्ग होने के साथ ही काफी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.