Chandauli News: राजकीय महाविद्यालय में हुई विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं
चंदौली, अगस्त 30 -- Chandauli News: चंदौली, संवाददाता। पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय शनिवार को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती खेल दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम और खेत प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इसमें खेल प्रश्नोत्तरी, कैरम बोर्ड, शतरंज और टेबल टेनिस की प्रतियोगिताएं शामिल रही। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्राचार्य डा. सुकृति मिश्रा ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर किया। साथ ही मेजर ध्यानचंद के जीवन पर भी प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉक्टर सुकृति मिश्रा ने कहा कि मेजर ध्यानचंद को हाकी का जादूगर कहा जाता है। उन्होंने अपने खेल की बदौलत देश का नाम रौशन किया है। यह भी पढ़ें- Chandauli News: खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद को याद किया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.