Chandauli News: राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह रामनगर में परखी भोजन की गुणवत्ता
चंदौली, जुलाई 26 -- Chandauli News: चंदौली, संवाददाता । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव निकिता गौड़ ने शनिवार को राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह रामनगर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किशोर अपचारी से समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त किया। वहीं पाकशाला में भोजन की गुणवत्ता देखी। साथ ही भोजन की गुणवत्ता में और सुधार करने के साथ ही स्वच्छता पर ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने किशोरों को पढ़ने के लिए जागरूक किया। प्रभारी अधीक्षक बाल संप्रेक्षण गृह को निर्देश दिया कि कानूनी सहायता लेने के इच्छुक किशोर अपचारी के अभिभावक की ओर से निःशुल्क अधिवक्ता की मांग जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय से किया जा सकता है। प्रभारी अधीक्षक कमलेश पांडेय ने बताया कि जिले के कुल 22 किशोर अपचारी को सुबह और दोपहर का भोजन मीनू के अनुसार दिया जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.