चंदौली, अगस्त 23 -- Chandauli News: सकलडीहा। तहसील सभागार में रविवार को रसोइया सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान तीनों ब्लॉक की रसोइयों को सरकार की ओर से बढ़ाए गए मानदेय और पांच लाख की कैशलेस सुविधा के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही विद्यालय में किसी प्रकार की दुर्घटना होने पर दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने के बारे में भी बताया गया। ब्लॉक प्रमुख अजय कुमार सिंह ने कहा कि सरकार शिक्षा के साथ हर वर्ग के लोगों की चिकित्सा सुविधा और सम्मान को लेकर लगातार फैसले ले रही है। शिक्षकों के साथ स्कूल में कम मानदेय पर काम करने वाली रसोइयों का मानदेय बढ़ाकर उनका सम्मान बढ़ाया गया है। यह भी पढ़ें- Hathras News: रसोइयों को बढ़े मानदेय के साथ कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ अब पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा भी दी जाएगी। विद्यालय ...