चंदौली, अगस्त 23 -- Chandauli News: पीड़ीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। रक्षाबंधन के त्योहार पर भाई-बहन के रिश्ते में मिठास घोलने वाली मिठाइयों पर इस बार महंगाई का असर साफ दिखाई दे रहा है। पिछले करीब 15 दिनों में चीनी के दाम में अचानक करीब 20 से 25 रुपये प्रति किलो तक उछाल आने से मिठाई कारोबारियों की लागत बढ़ गई है। जिले में जो चीनी पहले 40 से 45 रुपये किलो बिक रही थी, वह अब 65 से 70 रुपये किलो तक पहुंच गई है। ऐसे में रक्षाबंधन पर मिठाइयों के दाम बढ़ना लगभग तय माना जा रहा है। दुलहीपुर स्थित आरएम प्रोविजन स्टोर के संचालक जय कुमार गुप्ता ने बताया कि चीनी के बढ़े दाम का सीधा असर मिठाई कारोबार पर पड़ेगा। कारोबारियों को पहले की तुलना में अधिक लागत लगानी होगी। ऐसे में या तो मिठाई के दाम बढ़ाने पड़ेंगे, या वजन में कमी करनी होगी। उन्होंने कहा कि ड्र...