Chandauli News: रंगोली के माध्यम से छात्राओं ने राष्ट्रप्रेम का दिया संदेश
चंदौली, अगस्त 13 -- Chandauli News: सैयदराजा, हिन्दुस्तान संवाद । राजकीय महिला महाविद्यालय में बुधवार को हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने तिरंगा की रंगोली बनाकर राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। प्रथम स्थान आने वाली टीम को पुरस्कृत किया गया। रंगोली बनाने में सुजाता मौर्या, आकांक्षा साहनी एवं प्रिया की टीम प्रथम स्थान रही। जबकि नेहा कुमारी, अमृता केशरी एवं संध्या त्रिपाठी की टीम दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं अंकिता मौर्या, शिल्पा कुमारी एवं श्रेया पांडेय की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार ने कहा कि इससे विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत होती है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: हर घर तिरंगा अभियान में देशभक्ति के रंग में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.