Chandauli News: रंगदारी मांगने वाले गिरोह का गैंग नंबर-95 के रूप में पंजीकृत
चंदौली, अक्टूबर 29 -- Chandauli News: चंदौली, संवाददाता। चंदौली पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जान से मारने की नीयत से हमला करने और रंगदारी मांगने वाले संगठित गिरोह का गैंग पंजीकृत किया है। उच्चाधिकारियों के निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत सदर कोतवाली पुलिस ने इंटेलिजेंस संकलन कर जनपद स्तर पर नया गैंग नंबर-95 पंजीकृत किया है। पुलिस के अनुसार यह गिरोह क्षेत्र में संगठित रूप से सक्रिय रहकर गंभीर अपराधों को अंजाम दे रहा था। गिरोह के सदस्य संगठित गिरोह बनाकर जान से मारने की नीयत से हमला, मारपीट, तोड़फोड़ और रंगदारी मांगने जैसी वारदातें करते हैं। इनकी आपराधिक गतिविधियों से आम जनमानस में भय और आतंक का माहौल व्याप्त था। इसे देखते हुए पुलिस ने प्रभावी नियंत्रण और निरंतर निगरानी के लिए गैंग पंजीकरण की कार्रवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.