Chandauli News: योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही पाए जाने पर होगी कार्रवाई
चंदौली, जुलाई 29 -- Chandauli News: चंदौली, संवाददाता । संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक सहकारिता वाराणसी मंडल सोमी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को रेवसां आईटीआई कालेज सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। इसमें सहकारिता विभाग एवं सहकारी संस्थाओं के कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं सचिवों को निर्देश दिया कि किसानों को नियमानुसार एवं पारदर्शी ढंग से उर्वरकों का वितरण किया जाए। साथ ही शासन की योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन किया जाए। चेताया कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उर्वरकों की उपलब्धता एवं बिक्री, एनसीडी पोर्टल के अद्यतन की स्थिति, अल्पकालीन कृषि ऋण वितरण एवं वसूली, पशुपालक एवं मत्स्य पालकों को ऋण वितरण, सहकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.