चंदौली, सितम्बर 20 -- Chandauli News: धानापुर हिन्दुस्तान संवाद। जिन छात्रों का नाम स्कूल के यू डायस पर अंकित नहीं है, उनके नाम जोड़ने को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के लिपिक पर बच्चों के अभिभावकों ने धनउगाही का आरोप लगाया है। जिसे लेकर अभिभावकों में आक्रोश है। लोगों ने चेतावनी दिया है कि यदि अवैध धन उगाही बंद नहीं हुई तो वे लोग बीआर सी पर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। शासन की मंशा है कि परिषदीय तथा निजी स्कूलों में पढ़ रहे प्रत्येक छात्र छात्राओं का नाम यू डायस पर अंकित हो। ताकि उन्हें समय से जूता मोजा, स्कूल ड्रेस, बैग आदि सरकारी सुविधा प्रदान की जा सके। किन्तु अभी भी कई स्कूलों में पढ़ रहे सैकड़ों बच्चे ऐसे हैं जिनका नाम यू डायस पर अंकित नहीं है। बीएसए सचिन कुमार ने ऐसे सभी बच्चों के नाम यू डायस पर निःशुल्क जोड़ने के आदेश दिए हैं।...