चंदौली, अक्टूबर 1 -- Chandauli News: सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा इंटर कॉलेज में गुरूवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत मेरे सपनों का भारत में विकसित भारत 2047 पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालय के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान और चित्र कला प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अवधेश सिंह ब्लॉक प्रमुख सकलडीहा ने कहा कि विकसित भारत का संकल्प युवा पीढी के कंधों पर है। इनके बगैर मेरे सपनों का भारत विकसीत संकल्प को पूरा नहीं कर पायेगा। वही विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य राष्ट्रीय विद्या मंदिर भट्टी डॉक्टर प्रमोद कुमार पांडेय ने कहा कि विकसीत भारत के लिये छात्राओं और महिलाओं का हर क्षेत्र में बढ़चढकर प्रतिभाग करना ह...