चंदौली, सितम्बर 22 -- Chandauli News: चंदौली, संवाददाता । कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम की अध्यक्षता में जिला कार्यकारी समिति की बैठक हुई। इसमें शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से जिले में आयोजित होने वाले रोजगार मेले की सफलता को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान डीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत युवाओं को उनके अपने क्षेत्र में ही रोजगार और स्वावलंबन के अवसर मुहैया कराने की पहल शुरू की गई है। इस अभियान को सफल बनाने की जिम्मेदारी सभी की है। उन्होंने कहा कि अभियान की शुरुआत चकिया विधानसभा क्षेत्र से आगामी 29 सितंबर को भव्य रोजगार मेले का आयोजन कर किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: रोजगार मेला का अयोजन 29, 30 व 1 को इसमें देश एवं प्रदेश की विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रत...