Chandauli News: युवक को मारपीट कर किया घायल
चंदौली, अगस्त 14 -- Chandauli News: पड़ाव,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सुजाबाद गांव में बीते बुधवार की देर शाम जिम जा रहे 20 वर्षीय अभिषेक गुप्ता पर गांव के ही कुछ मनबढ़ युवकों ने हमला कर दिया। इस दौरान हाथ के कड़ा से सिर पर गंभीर चोट लग गया। जिससे लहूलुहान हो गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने घायल अभिषेक को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वही आसपास के लोगों ने एक हमलावर युवक को पकड़कर सुजाबाद चौकी पर पुलिस को सौंप दी। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.