चंदौली, अगस्त 25 -- Chandauli News: इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। शहाबगंज विकास क्षेत्र के ईसापुर ग्राम पंचायत स्थित अर्जी कला गांव में यात्रियों की सुविधा के लिए बनाया गया यात्री शेड इन दिनों अतिक्रमण का शिकार है और पशुओं का तबेला बनकर रह गया है। यात्रियों के बैठने के लिए शेड के अंदर बनाई गई सीटिंग को तोड़ दिया गया है और पूरे परिसर को पशुओं को बांधने के स्थल के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। अतिक्रमण के कारण शेड के अंदर और आसपास गोबर व गंदगी का अंबार लगा रहने से यात्रियों और राहगीरों को खडा रहने तक की जगह नहीं मिल रही है। गांव में आवागमन करने वाले यात्रियों और राहगीरों को धूप व बारिश से बचाने तथा कुछ देर विश्राम करने की सुविधा के लिए यात्री शेड का निर्माण कराया गया था। लेकिन देखरेख और जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते सार्वजनिक सुविधा के लिए ब...