Chandauli News: मौसम बदलने से सर्दी, खांसी और बुखार के रोगी बढ़े
चंदौली, नवम्बर 15 -- Chandauli News: चंदौली। मौसम में लगातार परिवर्तन होने से इस समय सुबह और शाम गुलाबी ठंड का असर देखने को मिल रहा है। कई जगहों पर कोहरा भी पड़ने लगा है। जाड़े और बदलते मौसम का असर लोगों के स्वास्थ्य पर दिखाई देने लगा है। इसके चलते सर्दी-जुकाम, वायरल बुखार और गले के संक्रमण से लोग ग्रसित हो रहे हैं। ऐसे में सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ लग रही है। ओपीडी में दिखाने और जांच के लिए उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। जिले में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए बाबा कीनाराम स्वशासी मेडिकल कालेज से संबद्ध पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल में जिले के सुदूर ग्रामीण अंचलों और बिहार प्रांत के करीब 1500 मरीज प्रतिदिन पहुंचते हैं। चालू माह में मौसम बदलने से लोग सर्दी, खांसी, बुखार समेत अन्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.