चंदौली, अक्टूबर 5 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर/शहाबगंज, हिटी। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को मोबाइल की लत से निकालने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने अनोखी पहल शुरू की है। अब बच्चे मोबाइल पर रील नहीं, बल्कि अखबार और किताबों के पन्ने पलटेंगे। विभाग ने सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में रीडिंग कल्चर को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है। योजना के तहत प्रत्येक विद्यालय में हर सप्ताह 'रीडर ऑफ द वीक' चुना जाएगा। जो बच्चा सबसे ज्यादा नियमितता, समझ और अभिव्यक्ति के साथ अखबार व पुस्तकें पढ़ेगा, उसे यह सम्मान दिया जाएगा। इसके अलावा हर महीने हर क्लास से पांच उत्कृष्ट पाठकों का चयन कर उन्हें 'टॉप फाइव स्टूडेंट रीडर' के रूप में सम्मानित किया जाएगा।

बच्चों की आंखों पर असर शिक्षा विभाग का मानना है कि कोरोना काल के बाद बच्चों में मोबाइ...