Chandauli News: मोबाइल अपटेड करने के दौरान 23 हजार की ठगी
चंदौली, अगस्त 5 -- Chandauli News: नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। साइबर ठगों ने अब सिस्टम अपडेट का नया हथकंडा अपनाकर लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। थाना क्षेत्र के गोलाबाद गांव निवासी राहुल मंगलवार को इसी ठगी का शिकार हो गए। उनके खाते से 23,409 रुपये उड़ गए। पीड़ित के अनुसार उनके मोबाइल पर एक फर्जी संदेश आया। संदेश में दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल करीब 10 मिनट के लिए पूरी तरह हैंग हो गया। फोन दोबारा चालू होने के बाद राहुल के फोनपे पर खाते से पैसे कटने के लगातार मैसेज आने लगे। जांच करने पर पता चला कि उनके यूपी ग्रामीण बैंक खाते से 23,409 रुपये अकैश कुमार नामक व्यक्ति के बैंक खाते में ट्रांसफर हो गया। पीड़ित ने बताया कि उसने न तो किसी के साथ ओटीपी साझा किया और न ही यूपीआई पिन दर्ज किया। इसके बावजूद उनके साथ धोखाधड़ी हुई। पीड़ित ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.