चंदौली, अक्टूबर 22 -- Chandauli News: इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। इलिया थाने में तैनात उप निरीक्षक 50 वर्षीय विजय कुमार राय का गुरुवार की सुबह हृदय गति रुकने से निधन हो गया। घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।विजय कुमार राय मूल रूप से मऊ जनपद के कोपागंज थाना क्षेत्र के काछीकला गांव के निवासी थे। वह स्वर्गीय विद्यासागर राय के पुत्र थे। वर्ष 1994 बैच में उनका चयन उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक के पद पर हुआ था। अपने 30 साल के सेवाकाल में उन्होंने कई थानों में ईमानदारी और निष्ठा से सेवाएं दीं। वर्तमान में उनकी तैनाती इलिया थाने में चल रही थी। एसआई विजय कुमार राय रोज की तरह गुरुवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। टहलकर वापस लौटने के बाद वह सीधे इलिया थाने पहुंचे। थाने में पहुंचते ही अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा और वह...