चंदौली, जुलाई 20 -- Chandauli News: नियामताबाद। अलीनगर पुलिस ने रविवार की शाम कैली के स्थित रिंग रोड अंडरपास के समीप एक मैजिक भारवाहन से चार मवेशियों को बरामद किया। वहीं मौके से तस्कर फरार हो गया। पुलिस अज्ञात तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई। अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि एक मैजिक भारवाहन से तस्कर मवेशियों को लेकर बिहार की ओर जा रहा है। इस पर पुलिस ने कैली अंडरपास के समीप वाहनों की जांच पड़ताल शुरू की। इसीबीच एक मैजिक चालक ने पुलिस टीम पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिस ने वाहन का पीछा किया। जहां कुछ दूरी पर वाहन चालक वाहन खड़ा कर मौके से फरार हो गया। पुलिस अज्ञात तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मवेशियों और वाहन को थाने ले गई।

हिंदी...