चंदौली, अक्टूबर 22 -- Chandauli News: इलिया। चकिया कोतवाली क्षेत्र के बरहुआ गांव में बीते मंगलवार को विधायक कैलाश आचार्य मृतक ईद्दन के घर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना जताई और मृतक की पत्नी को ढांढस बंधाया। विधायक ने अपनी ओर से परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान की। ईद्दन पिछले एक वर्ष से बीमार चल रहे थे। बीते सोमवार को बीमारी के चलते उनका निधन हो गया। पति की मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। विधायक ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि दुख की इस घड़ी में वह परिवार के साथ हैं और जरूरत पड़ने पर हरसंभव मदद की जाएगी। इस दौरान भाजपा शहाबगंज मंडल महामंत्री रिंकू विश्वकर्मा, सुशील दूबे, कवि मुसे मुहम्मद जानी, इलियास हवारी, जमालुद्दीन, महेश नीरज दुबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...