चंदौली, अगस्त 17 -- Chandauli News: चकिया,हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के मूसाखांड बांध में बीते शुक्रवार की शाम नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से एक अधेड़ की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन रात होने के कारण शव बरामद नहीं हो सका। शनिवार की सुबह पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद शव को बाहर निकलवाया। मिर्जापुर जिले के अदलहाट थाना अंतर्गत बरईपुर (छोटा मिर्जापुर) निवासी स्वर्गीय लालजी के 45 वर्षीय पुत्र राजेंद्र राम अपने साढ़ू अरविंद राम निवासी मूसाखांड के यहां आए थे। बीते शुक्रवार शाम 7 बजे के आसपास वे बांध से से लगभग तीन किलोमीटर दक्षिण में पहाड़ी रास्ते से होते हुए लइनी पहाड़ी के पास बांध में नहाने लगे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: साहू पोखर में डूबे अधेड़ का शव 40 घंटे बाद मिला नहाने के दौरान वह गहरे पानी...