Chandauli News: मुसाखांड डैम में पैर फिसलने से युवक डूबा
चंदौली, जुलाई 20 -- Chandauli News: इलिया। चकिया कोतवाली क्षेत्र के मुसाखांड डैम के निचले हिस्से में रविवार शाम पैर फिसलने से 22 वर्षीय युवक गहरे पानी में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से देर शाम तक रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन युवक का पता नहीं चल सका। सैयदराजा निवासी 22 वर्षीय रंजीत रविवार को अपने आधा दर्जन दोस्तों के साथ मुसाखांड डैम पर पिकनिक मनाने पहुंचा। सभी साथी बांध के फाटक के नीचे भोजन बना रहे थे। इसी दौरान रंजीत बांध के निचले हिस्से की ओर चला गया, जहां अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में समा गया। साथियों ने उसे बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.