चंदौली, जुलाई 26 -- Chandauli News: चकिया(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। चकिया पुलिस और एसओजी की टीम से शनिवार की तड़के अंतरजनपदीय मवेशी चोर गिरोह की मुठभेड़ हो गई। चकिया कोतवाली क्षेत्र के नाका (बमहोरा) के पास हुई मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश ने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। वहीं गिरोह के चार अन्य सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस, घटना में प्रयुक्त मैजिक पिकअप और नगदी बरामद की गई है। सीओ अजीत कुमार चौहान ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब चार बजे पीआरबी और कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि भभौरा नाका (बमहोरा) के पास सड़क किनारे बंधी भैंसों की चोरी करने के लिए नीले रंग की मैजिक पिकअप से बदमाश आए हैं। ग्रामीणों के जाग जाने और शोर मचाने पर बदमाश वाहन लेकर गरला की ओर...