चंदौली, सितम्बर 1 -- Chandauli News: चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। जिले में सोमवार की दोपहर हुई झमाझम बारिश से पहाड़ी क्षेत्र के नदी नाले, उफान पर हो गए हैं। नौगढ़, मूसाखांड़ बांध लतीफशाह बियर, मुजफ्फरपुर बियर के कैचमेंट में पानी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। नौगढ़ बांध कैचमेंट में लगातार बढ़ रहे पानी से कर्मनाशा के तटवर्ती इलाकों में हाई अलर्ट कर दिया गया है। सोमवार की दोपहर चकिया और नौगढ़ क्षेत्र में औसतन 45 मिलीमीटर बरसात होने से पहाड़ी क्षेत्र में स्थित बांध और बंधे लबालब हो गये। बांधों की सुरक्षा की दृष्टि से सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने इमरजेंसी के ओवरफ्लो गेटों को भी खोल दिया है। सोनभद्र के नगवां बांध से 1500 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है जो सीधे नौगढ़ बांध में पहुंचेगा। नौगढ़ बांध का वर्तमान जलस्तर 893 फीट है जबकि उच्चतम जलस्तर ...