Chandauli News: मुगलसराय की ऐतिहासिक पहचान मिटना पीड़ादायक : रामकिशुन
चंदौली, जुलाई 6 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर,संवाददाता। पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि मुगलसराय की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान का धीरे-धीरे समाप्त होना अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के साथ-साथ क्षेत्र की विरासत का संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। रविवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जन्मस्थली होने के कारण मुगलसराय का नाम पूरे देश में सम्मान के साथ लिया जाता था। यहां का रेलवे यार्ड एशिया के सबसे बड़े रेलवे यार्डों में शुमार रहा है। अब इसे पीडीडीयू रेलवे यार्ड कर दिया गया। इसके अलावा काली माता मंदिर, गल्ला मंडी, धर्मशाला और जामा मस्जिद जैसी ऐतिहासिक एवं धार्मिक पहचान रखने वाली जगहें शहर के विकास कार्यों के दौरान अपना पुराना स्वरूप और अस्तित्व खो चुकी है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.