Chandauli News: मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह को लेकर सत्यापन शुरू
चंदौली, अक्टूबर 8 -- Chandauli News: सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा विकास खंड परिसर में आगामी 17 अक्तूबर को मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह का आयोजन प्रस्तावित है। इसको लेकर बीडीओ विजय कुमार सिंह और एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय की देखरेख में तैयारी तेज कर दी गई है। सामुहिक विवाह के तहत कुल 45 आवेदन किया गया था। जिसमें प्रथम चरण में दो अपात्रों को सूची से बाहर कर दिया गया है। शेष का सत्यापन के लिए सचिवों को निर्देशित किया गया है। सकलडीहा विकास खंड में आगामी दिनों मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह को लेकर तैयारी विभागीय अधिकारियों की ओर से शुरू कर दिया गया है। सामुहिक विवाह के तहत हर कन्या के खाते में 75 हजार रुपये नकद ऑनलाइन दिया जाएंगे। साथ ही 10 हजार रुपये के उपहार और कपड़े भी मिलेंगे। प्रति शादी पर 15 हजार रुपये का खर्च विभाग की ओर से किया जाता है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.