Chandauli News: मुकुट पूजन और क्षीरसागर का कलाकारों ने किया मंचन
चंदौली, अक्टूबर 6 -- Chandauli News: कमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। रामलीला समिति की ओर से रामलीला का शुभारंभ सोमवार को विधि-विधान एवं उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। रामलीला के प्रथम दिन क्षीरसागर का भव्य मंचन किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण मौजूद रहे। मंचन के दौरान कलाकारों ने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। धार्मिक प्रसंगों के जीवंत चित्रण से पूरा रामलीला परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया। कलाकारों के संवाद, अभिनय और मंच सज्जा ने दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। इससे पहले मुकुट पूजा हुई। रामलीला समिति अध्यक्ष हरिवंश उपाध्याय ने बताया कि आगामी दिनों में रामायण के विभिन्न महत्वपूर्ण प्रसंगों का मंचन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Auraiya News: मुकुट पूजन और शिव बरात के साथ रामलीला महोत्सव का आगाज छह अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.