Chandauli News: मुकुट, बांसुरी, माला, झूला और पूजा सामग्री की हुई जमकर खरीदारी
चंदौली, सितम्बर 4 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। जिले में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आज शुक्रवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। जन्माष्टमी को लेकर गुरुवार को बाजारों में दिनभर चहल-पहल रही। इस दौरान पीडीडीयू नगर के धर्मशाला रोड, सुभाष पार्क, जीटी रोड, गल्ला मंडी सहित विभिन्न बाजारों में भगवान श्रीकृष्ण के श्रृंगार और पूजा सामग्री की दुकानें सजी रहीं। दुकानों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने बाल गोपाल के लिए आकर्षक परिधान, मुकुट, बांसुरी, माला, झूला और पूजा सामग्री की जमकर खरीदारी की। दुकानदारों के अनुसार इस बार बाजार में वैरायटी अधिक है और हर बजट की पोशाकें उपलब्ध हैं। शहर के मुख्य बाजारों में 10 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक की रेंज में लड्डू गोपाल की पोशाकें उपलब्ध हैं। इनमें जरी वर्क, स्टोन वर्क, मोरपंख वाली...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.