चंदौली, अक्टूबर 1 -- Chandauli News: नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। मिशन शक्ति फेज-05 के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने के लिए गुरुवार को पुलिस टीम ने मिशन शक्ति प्रभारी/उपनिरीक्षक भृगुनाथ यादव के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सार्वजनिक स्थलों, स्कूल-कालेजों सहित विभिन्न स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस टीम ने महिलाओं, छात्राओं और बालिकाओं से संवाद कर उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या होने पर घबराने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया। महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों और पुलिस की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की भी जानकारी दी गई।

महिला सुरक्षा के लिए सक्रिय पुलिस बताया गया कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है...