चंदौली, नवम्बर 3 -- Chandauli News: मिलन थापा का सूबेदार पद पर प्रमोशन फोटो 12: पीडीडीयू नगर 91 यूपी बटालियन एनसीसी परिसर में मिलन थापा को बैज लगाते अधिकारी।पीडीडीयू नगर,।पीडीडीयू नगर 91 यूपी बटालियन एनसीसी ट्रेनिंग जेसीओ नायब सूबेदार मिलन थापा को सूबेदार पद पर पदोन्नति मिलने से बटालियन में हर्ष का माहौल है। मिलन थापा 8 जीआर (गोरखा राइफल्स) से संबंधित हैं। उनकी इस उपलब्धि पर बटालियन के अधिकारियों एवं सैन्य कर्मियों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सुखवीर पूनिया ने सूबेदार मिलन थापा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर सूबेदार मेजर जीबी थापा, सेकंड ऑफिसर सचिन सिंह यादव, सूबेदार परमजीत सिंह, सूबेदार चंद्रशेखर यादव, सूबेदार लोकनाथ सिंह, नायब सूबेदार राजीव सिंह, बीएचएम हवलदार रितेश ...