Chandauli News: मिर्जापुर की स्नेहा और मेरठ की शिखा ने फाइनल में बनाई जगह
चंदौली, सितम्बर 25 -- Chandauli News: सैयदराजा,हिन्दुस्तान संवाद । सैयदराजा स्थित नेशनल इंटर कॉलेज में चल रही 70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय वुशू प्रतियोगिता के दूसरे दिन गुरुवार को विभिन्न भार वर्गों के क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले खेल गए। इसमें खिलाड़ियों ने शानदार तकनीकी कौशल का प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी चुनौती दी। दूसरे दिन अंडर-17 बालिका वर्ग में 45 किलोग्राम भार वर्ग के सेमीफाइनल में मेरठ की शिखा ने प्रयागराज की आयुषी को, जबकि मिर्जापुर की स्नेहा ने आजमगढ़ की लक्ष्मी को हराया। इसके साथ ही दोनों खिलाड़ियों ने फाइनल में जगह बनाने में कामयाब हो गई। इससे पहले मुख्य अतिथि रहे महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज के प्रधानाचार्य प्रमोद सिंह ने दीप प्रज्वलित कर दूसरे दिन के खेल का शुभारंभ किया। यह भी पढ़ें- राज्य वुशू स्पर्धा में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.