Chandauli News: मियाद पूरी, फिर भी अधूरा है दो पांटून पुल
चंदौली, नवम्बर 19 -- Chandauli News: धानापुर/चहनियां,। जिले में गाजीपुर और वाराणसी को जोड़ने के लिए धानापुर और चहनियां विकास खंड में गंगा पर दो अलग-अलग पांटून पुल बनाए जा रहे हैं। पुल को तैयार कर 15 नवंबर तक चालू किया जाना था लेकिन अब तक इसका निर्माण पूरा नहीं हो सका है। काम की धीमी गति के चलते पीपे और लोहे की प्लेटें लगाने का कार्य अधूरा है। इससे लोगों को 25-50 किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। धानापुर के नगवा-चोचकपुर में गंगा घाट पर पीपापुल (पांटून ब्रिज) का निर्माण हर साल तैयार होता है। इसे 15 नवंबर से 15 जून तक संचालित किया जाता है। पुल में इस बार 99 पीपे लगने हैं। अभी 10 पीपे जोड़े जाने और रास्ता समतल करने सहित रेलिंग का कार्य अधूरा है। पीपा पुल के प्रभारी एवं लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता आरके चौहान ने बताया कि गंगा का जलस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.