Chandauli News: मिट्टी के ऊपर आरसीसी ढलाई होने पर काम रोकवाकर किया हंगामा
चंदौली, सितम्बर 21 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर,संवाददाता। नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 24 वेस्टर्न बाजार में टोनी लस्सी के सामने नाले के उस पार गली में चल रहे सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर वार्डवासियों ने सवाल खड़े किए हैं। वार्डवासियों ने मानक के अनुरूप कार्य न होने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर काम रुकवा दिया। वार्डवासियों के अनुसार सड़क के बीच नाले के पास पाइप डालने के लिए खुदाई कर पाइप तो बिछा दिया गया, लेकिन उसके दोनों तरफ लाल गिट्टी अथवा ईंट के टुकड़ों से मजबूती से भराई नहीं की गई। आरोप है कि डमरू ईंटों के ऊपर मिट्टी डालकर ही आरसीसी ढलाई की तैयारी की जा रही है। लोगों का कहना है कि मिट्टी के आधार पर की गई ढलाई भारी बारिश में धंस सकती है। वार्ड निवासी सौरभ गुप्ता ने बताया कि इसकी शिकायत वार्ड सभासद रमेश चौहान से की गई ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.