Chandauli News: मिट्टी का टीला ढहने से दो महिलाएं दबीं, एक की मौत
चंदौली, अक्टूबर 28 -- Chandauli News: चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के बलुआ स्थित निषाद बस्ती में मंगलवार को घर की लिपाई-पुताई के लिए मिट्टी खोद रही दो महिलाएं अचानक टीला ढहने से उसके नीचे दब गईं। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक एक महिला की मौत हो चुकी थी, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद कोहराम मच गया। पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अगली कार्रवाई में जुटी है।
मिट्टी का टीला ढहने से हादसा क्षेत्र के निषाद बस्ती निवासिनी 54 वर्षीय तेतरा देवी पत्नी छोटन निषाद और 36 वर्षीय लक्ष्मीना देवी पत्नी स्व. भोनू निषाद मंगलवार को घर के पास गंगा किनारे मिट्टी की खुदाई कर रही थीं। इसी दौरान ऊपर का गीला टीला भरभराकर ढह गया और दोनों महिलाएं मलबे में दब गईं। आसपास मौजूद लोग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.