चंदौली, अगस्त 19 -- Chandauli News: पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के पड़ाव-वाराणसी मार्ग पर स्थित राजघाट मालवीय पुल पर मंगलवार शाम मारुति कार और ई रिक्शा की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दौरान चालक सहित ई रिक्शा सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी गुलशन यादव के 2 वर्षीय बेटे चेतन का मंगलवार को जन्मदिन था। इसी उपलक्ष्य में गुलशन की 50 वर्षीय मां निर्मल देवी, 25 वर्षीय पत्नी सरिता देवी, 23 वर्षीय साली पारो और 18 वर्षीय सपना चेतन के साथ ई रिक्शा से काल भैरव मंदिर दर्शन करने वाराणसी जा रहे थे। वह जैसे ही मालवीय पुल पर पहुंचे कि सामने से तेज रफ्तार आ रही मारुति कार ने टक्कर मार दी। टक्कर में ई रिक्शा चालक 45 वर्षीय आदमपुर निवासी शमसीर और 30 वर्षीय गुफरान सहित रिक्शे में बैठे सभी लोग घायल हो ...