Chandauli News: मारपीट में छह लोग घायल
चंदौली, जुलाई 17 -- Chandauli News: विशुनपुरा,हिन्दुस्तान संवाद। शहाबगंज थाना क्षेत्र के भटरौल गांव में जमीन विवाद को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना के दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन रहा। पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर लेकर घायलों का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहाबगंज में कराकर मामले की छानबीन करने में जुटी है। भटरौल गांव में लंबे समय से चल रहे जमीन संबंधी विवाद को लेकर शुक्रवार को दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मारपीट के दौरान एक पक्ष के 40 वर्षीय रमेश, 30 वर्षीय सीमा, 80 वर्षीय लालजी और 35 वर्षीय आशा घायल हो गई। वहीं दूसरे पक्ष से 60 वर्षीय पारस सहित एक अन्य व्यक्ति को भी चोटें आईं। शहाबगंज थानाध्यक्ष कृपेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि जमीन संबंधी विवाद में मारपीट की सूचना पर कार्रवाई की जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.