Chandauli News: मारपीट एवं धमकी देने का लगाया आरोप
चंदौली, जुलाई 22 -- Chandauli News: इलिया/शहाबगंज l इलिया थाना क्षेत्र के बिशनपुरवां गांव निवासी अम्बरीश नारायण द्विवेदी ने बुधवार को शहाबगंज थाने में प्रार्थना पत्र देकर छह लोगों पर मारपीट, घर में घुसकर हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस से मुकदमा दर्ज कर जान-माल की सुरक्षा की मांग की है। पीड़ित के अनुसार बुधवार दोपहर शहाबगंज थाना क्षेत्र के शेरवां गांव स्थित अपने रिश्तेदार विनय कुमार उपाध्याय के घर जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में शेरवां एवं खास गांव के कुछ लोग लाठी-डंडा और लोहे की रॉड लेकर उनका पीछा किए। जान बचाने के लिए वह भागकर अपने रिश्तेदार के घर पहुंचे, लेकिन आरोपित वहां भी पहुंच गए। आरोप है कि सभी लोग गाली-गलौज करते हुए घर में घुस गए और उनके साथ मारपीट की। इसके बाद बाहर से दरवाजा बंद कर कमरे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.