Chandauli News: मानक डेसीबल से अधिक बजा डीजे तो दर्ज होगा मुकदमा
चंदौली, नवम्बर 19 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, बलिया में बीते दिनों डीजे की कान फोड़ू आवाज से एक मासूम की मौत के बाद जिला प्रशासन भी सख्त हो गया है। अब मानक डेसीबल से अधिक डीजे बजाने और मानकों का उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए पुलिस और जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को इसका कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। अफसरों का कहना है कि शादी समारोह से लेकर अन्य आयोजनों पर डीजे बजाने का प्रयोग हो लेकिन आवाज मानक के अनुसार ही होनी चाहिए। शिकायत मिली तो डीजे संचालक पर कार्रवाई की जाएगी। एडीएम राजेश कुमार ने बताया कि जो मानक है उसका पालन हर हाल में होना चाहिए। प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से तहसील और सीओ सर्किल स्तर पर अधिकारियों को मानक का उल्लंघन करने वाले डीजे संचालकों को चिह्नित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। वहीं ध्वन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.