चंदौली, अक्टूबर 27 -- Chandauli News: चंदौली। संवाददाता माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से सोमवार को यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में केंद्रों की सूची जारी कर दी गई। डीआईओएस कार्यालय पर सूची चस्पा भी कर दिया गया। केंद्रों के संबंध में 28 अक्तूबर तक दावे और आपत्तियां आनलाइन प्राप्त की जाएगी। डीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी दावे और आपत्तियों का निस्तारण करेगी। इसके बाद केंद्रों का निर्धारण कर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- Moradabad News: यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए मुरादाबाद में 105 केंद्र निर्धारितपरीक्षा केंद्रों की सूची जारी जिले में माध्यिमक शिक्षा विभाग यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 59647 परीक्षार्थी सम्मिलत होंगे। हाईस्कूल में कुल 31804 परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए हैं। वहीं इंटरमीडिए...